Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी का गोरखपुर को तोहफा : युवाओ के लिए खुले रास्ते

News Desk
News Desk News Desk
26 May 2025
02:09 PM
1 min read
सीएम योगी का गोरखपुर को तोहफा : युवाओ के लिए खुले रास्ते


>उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर गोरखपुर लगातार चमक रहा है और इसका श्रेय जा रहा है योगी सरकार की निवेश प्रोत्साहक नीतियों और अपराधमुक्त शासन व्यवस्था को। इसी विश्वास के तहत गोरखपुर के गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में स्थित गैलेंट ग्रुप ने अपनी उत्पादन इकाइयों के विस्तार के लिए 1015 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की है। इस विस्तार के बाद गैलेंट ग्रुप का कुल निवेश 2500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।


>गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि “वर्ष 2009 में 350 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू हुई इस यात्रा ने अब 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 1015 करोड़ के नए निवेश से गैलेंट इस्पात लिमिटेड की सभी यूनिट्स का विस्तार किया जाएगा।”


>अग्रवाल ने कहा, “यह सब योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों, भयमुक्त वातावरण और उद्योग के अनुकूल व्यवस्था की बदौलत संभव हुआ है। आज निवेशकों का भरोसा यूपी पर बढ़ा है और यही कारण है कि पुरानी कंपनियां भी अपने निवेश का दायरा बढ़ा रही हैं।”

नए निवेश के तहत, गैलेंट ग्रुप द्वारा 715 करोड़ रुपये से यूनिट्स का विस्तार किया जा रहा है, जबकि 300 करोड़ रुपये से 100 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की जा रही है। इससे न सिर्फ पर्यावरण-संवेदनशील उत्पादन संभव होगा, बल्कि बिजली की निर्भरता भी कम होगी।

विस्तार के बाद गैलेंट की उत्पादन क्षमताओं में होगा बड़ा इजाफा:

पिलेट प्लांट की वार्षिक क्षमता: 8 लाख टन से बढ़कर 10 लाख टन

स्पंज आयरन प्लांट: 5.50 लाख टन से बढ़कर 6.50 लाख टन

स्टील मेल्ट शॉप और रोलिंग मिल: 5 लाख टन से बढ़कर 8 लाख टन

पॉवर प्लांट की उत्पादन क्षमता: 78 मेगावाट से बढ़कर 100 मेगावाट

गैलेंट ग्रुप के गीडा स्थित यूनिट्स के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नए और व्यापक अवसर खुलेंगे। अनुमान है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद लगभग 1000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के शिक्षित व कुशल युवाओं को अपने ही शहर में बेहतर करियर की संभावनाएं मिलेंगी। इस विस्तार में स्टील उत्पादन, ऊर्जा संयंत्र संचालन, तकनीकी सेवाओं व प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में कार्य अनुभव के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। यह पहल न सिर्फ गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल के युवाओं के लिए आशा की नई किरण साबित होगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News