Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चेन स्नैचिंग के 6 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, बीबीडी थाना पुलिस के रवैये पर उठे सवाल

घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को बनाया निशाना, पत्नी ने किया पीछा, फिर भी पुलिस कार्रवाई का इंतजार
Bureau
Bureau News Desk
14 Jun 2026
11:44 AM
1 min read
चेन स्नैचिंग के 6 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, बीबीडी थाना पुलिस के रवैये पर उठे सवाल
हाइलाइट्स
घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को बनाया निशाना, पत्नी ने किया पीछा, फिर भी पुलिस कार्रवाई का इंतजार

 

राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना के छह दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।

 

शिव नगर कॉलोनी निवासी राम चन्द्र सिंह के अनुसार, 9 जून 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने पास की दुकान पर सिगरेट मांगकर उनका ध्यान भटकाया, जबकि दूसरे युवक ने उनके गले से करीब दो तोला सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

 

पीड़ित के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद उनकी पत्नी ने बदमाशों का पीछा भी किया। उन्होंने करीब 500 मीटर तक दौड़कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक की तेज रफ्तार के कारण आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी आरोपियों को पहचान सकती हैं।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी बीबीडी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसके चलते परिवार को लगातार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई जरूरी है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Explore Related Topics

लखनऊ चेन स्नैचिंग बीबीडी थाना FIR

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News