Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बहुचर्चित सुमित ओझा हत्याकांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे जागेंद्र कुमार को मिली जमानत

News Desk
News Desk News Desk
19 May 2025
02:18 AM
1 min read
बहुचर्चित सुमित ओझा हत्याकांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे जागेंद्र कुमार को मिली जमानत


>बाराबंकी के बहुचर्चित इंजीनियर सुमित ओझा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार रियल स्टेट कारोबारी जागेंद्र कुमार  की ज़मानत याचिका को उच्च न्यायलय,लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को स्वीकार करते हुए उन्हें ज़मानत पर रिहा करने का आदेश दिया हैं |


>जिला एवं सत्र न्यायालय बाराबंकी से जामानत प्रार्थना पत्र ख़ारिज होने के बाद उच्च न्यायलय लखनऊ खंडपीठ के समक्ष जागेंद्र कुमार की ओर ज़मानत प्रार्थना पत्र अधिवक्ता रवि शंकर सिंह एवं कीर्ति वीर सिंह द्वारा विगत 15 मई को प्रस्तुत किया गया था जिस पर सोमवार,19 मई को सुनवाई हुई|


>सुनवाई के दौरान राज्य के साथ-साथ शिकायतकर्ता की ओर प्रस्तुत अधिवक्ता द्वारा ज़मानत प्रार्थना पत्र का विरोध किया गया, लेकिन मामले में प्रस्तुत तर्क- वितर्क और प्रस्तुत अभिलेखों का अवलोकन करते हुए माननीय न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की बेंच द्वारा ज़मानत का पर्याप्त आधार पाया गया अतः अभियुक्त जागेंद्र कुमार  को ज़मानत पर रिहा करने का आदेश माननीय उच्च न्यायलय द्वारा जारी किया गया

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News