Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राकेश टिकैत पर टिप्पणी से उबला किसान यूनियन का गुस्सा : लखनऊ संगठन के किसानो ने थाने पर दिया माँग पत्र

News Desk
News Desk News Desk
19 May 2025
10:24 AM
1 min read
राकेश टिकैत पर टिप्पणी से उबला किसान यूनियन का गुस्सा : लखनऊ संगठन के किसानो ने थाने पर दिया माँग पत्र


>भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई अपमानजनक टिप्पणी से  सोमवार देर शाम लखनऊ में संगठन के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का आक्रोश चिनहट थाने पर फूट पड़ा, जहां एक ज्ञापन के माध्यम से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।


>आरोप है कि एक व्यक्ति, जिसका नाम अमित चौधरी बताया जा रहा है, ने न सिर्फ राकेश टिकैत के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया, बल्कि उनका “सर कलम” करने पर इनाम की भी बात कही।


>आलोक वर्मा ने चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा, “राकेश टिकैत केवल एक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों किसानों की आवाज़ हैं। उनके खिलाफ इस तरह की भाषा किसान समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”


>ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिनमें विकास यादव समेत दर्जनों लोग शामिल थे, एकजुट नजर आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि प्रशासन ने समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की तो किसान सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News