Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

आधार अपडेट हुआ आसान, अब नहीं जाना पड़ेगा सेंटर

Aadhar update: 1 नवंबर से आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं, सब कुछ ऑनलाइन, घर बैठे किया जा सकेगा।
News Desk
News Desk News Desk
02 Nov 2025
03:40 AM
1 min read
आधार अपडेट हुआ आसान, अब नहीं जाना पड़ेगा सेंटर
हाइलाइट्स
Aadhar update: 1 नवंबर से आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं, सब कुछ ऑनलाइन, घर बैठे किया जा सकेगा।


>देश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही आम नागरिकों के लिए कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव UIDAI की ओर से किए गए हैं, जिनका सीधा असर करोड़ों आधार कार्ड धारकों पर पड़ेगा। अब आधार अपडेट करवाना पहले से कहीं आसान हो गया है। पहले जहां नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में सुधार के लिए आधार सेवा केंद्र तक जाना पड़ता था, अब नागरिक घर बैठे ही ये बदलाव ऑनलाइन मायआधार पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। 


>UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति UIDAI पर लॉगिन कर अपने नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों में सुधार कर सकता है।


>UIDAI ने आधार अपडेट सर्विस फीस में संशोधन किया है।


    >
  • बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, फोटो, आइरिस) के लिए अब ₹125 देने होंगे - पहले यह ₹100 थी।

  • डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर) के लिए अब ₹75 देने होंगे - पहले यह ₹50 थी।


>सरकार ने आधार और पैन लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की है। यदि आपने इस तिथि तक लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।


>UIDAI के अनुसार, इन नए नियमों का उद्देश्य लोगों को “पेपरलेस, परेशानी-रहित और पारदर्शी सेवा” देना है। अब नागरिकों को लंबी कतारों या केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सभी अपडेट कुछ मिनटों में ऑनलाइन पूरे किए जा सकते हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News