Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मुंबई–वाराणसी फ्लाइट में बम धमकी से मचा हड़कंप, एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Emergency Landing: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हवाई यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया।
News Desk
News Desk News Desk
12 Nov 2025
06:24 PM
1 min read
मुंबई–वाराणसी फ्लाइट में बम धमकी से मचा हड़कंप, एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
हाइलाइट्स
Air India Emergency Landing: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हवाई यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया।

>मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विमान को तुरंत वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

>जैसे ही विमान सुरक्षित उतरा, उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट लगा दिया गया और बम निरोधक दस्ता व सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं।

>सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद विमान और सामान की कई स्तरों पर जांच की गई। धमकी की विश्वसनीयता और स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की गयी हालांकि जांच के बाद इसे अफवाह माना गया.।

>कुछ दिन पहले 12 नवंबर को इंडिगो एयरलाइंस को भी बम धमकी वाला ईमेल मिला था। उस ईमेल के बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सुरक्षा हाई अलर्ट पर रखी गई थी। बाद की जांच में वह धमकी फर्जी निकली थी, लेकिन इसने देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी।

>

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News