Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अखिलेश यादव का बीजेपी पर प्रहार बोले - सरकार धाक जमाने के लिए करा रही फेक एनकाउंटर

सपा प्रमुख ने कानून-व्यवस्था, बिजली संकट और अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना।
Bureau
Bureau News Desk
26 May 2026
08:10 PM
1 min read
अखिलेश यादव का बीजेपी पर प्रहार बोले - सरकार धाक जमाने के लिए करा रही फेक एनकाउंटर
हाइलाइट्स
सपा प्रमुख ने कानून-व्यवस्था, बिजली संकट और अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार की मर्जी से फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं और कई निर्दोष परिवार इससे प्रभावित हुए हैं।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हाल के दिनों में फेक एनकाउंटर की घटनाओं की चर्चा बढ़ी है और कई परिवार इस संबंध में खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी छवि और दबदबा कायम करने के लिए एनकाउंटर की कार्रवाई करवा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में जाति के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। उनके मुताबिक, पीडीए वर्ग के लोगों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं और फर्जी एनकाउंटर के जरिए उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने जौनपुर के एक यादव पुजारी के कथित एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के संघर्ष के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला और दोषियों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोग मानसिक रूप से प्रभावित हो जाते हैं। सपा अध्यक्ष ने वर्ष 2020 के हाथरस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय जो स्थिति देखने को मिली थी, वैसी ही परिस्थितियां अब वर्ष 2026 में भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और सरकार के संरक्षण में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

 

इस दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर आर्थिक मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “फेक एनकाउंटर” की तरह फेक अर्थव्यवस्था का भी प्रचार कर रही है। उनका कहना था कि डॉलर की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी।

 

बिजली संकट को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में बिजली क्षेत्र में कोई बड़ा काम नहीं हुआ और केवल बिजली दरें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश को जो बिजली मिल रही है, वह समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान स्थापित बिजलीघरों से उपलब्ध हो रही है। साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा।

Explore Related Topics

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी यूपी सरकार भाजपा सरकार बिजली संकट यूपी यूपी राजनीति

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News