Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कुछ दिन पहले ही...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी थी। KGMU में पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कही।
Bureau
Bureau News Desk
13 May 2026
01:57 PM
1 min read
प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कुछ दिन पहले ही...
हाइलाइट्स
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी थी। KGMU में पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कही।

 

अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। लखनऊ स्थित केजीएमयू में पोस्टमार्टम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी और उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी थी।

 

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रतीक यादव जीवन में आगे बढ़कर अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है और अब आगे जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, परिवार उसी के अनुरूप निर्णय लेगा। अखिलेश यादव ने कहा, बहुत दुख है कि वह आज हमारे बीच नहीं हैं। स्वाभाविक है कि जो कानून कहता है और परिवार के लोग जो निर्णय करेंगे, उसी हिसाब से हम लोग बात को मानेंगे।

 

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रतीक यादव से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कारोबार को आगे बढ़ाने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी आर्थिक संकट या व्यापार में नुकसान की वजह से प्रतीक मानसिक रूप से परेशान हो जाते थे।

 

 

सपा प्रमुख ने अपने भाई को याद करते हुए कहा कि प्रतीक बहुत अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे और बचपन से ही अपनी सेहत को लेकर सजग रहते थे। उन्होंने कहा कि प्रतीक अपने दम पर जीवन में आगे बढ़ना चाहते थे और मेहनत के जरिए पहचान बनाना चाहते थे। अखिलेश यादव ने कहा, बहुत अच्छा लड़का था प्रतीक। वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। यह बहुत दुख की बात है कि आज वह हमारे बीच नहीं है।

 

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

Explore Related Topics

प्रतीक यादव मौत अखिलेश यादव Prateek Yadav लखनऊ समाजवादी पार्टी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News