Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जो भी पीड़ित है, वही PDA है: बिहार मतदान के बीच अखिलेश यादव का एनडीए पर हमला, वोटरों से की एकजुट होने की अपील

BIhar Elections: बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया जिसने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोग अब PDA की “जान लेने लगे हैं”
News Desk
News Desk News Desk
07 Nov 2025
06:56 PM
1 min read
जो भी पीड़ित है, वही PDA है: बिहार मतदान के बीच अखिलेश यादव का एनडीए पर हमला, वोटरों से की एकजुट होने की अपील
हाइलाइट्स
BIhar Elections: बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया जिसने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोग अब PDA की “जान लेने लगे हैं”

बिहार में मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा वार करते हुए जनता को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठित होकर वोट डाले, क्योंकि “जो भी पीड़ित है, वही PDA है।”

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पीड़ित–दलित–वंचित–अल्पसंख्यक समुदायों के साथ शासन-व्यवस्था में अन्याय बढ़ा है और अब सत्ता पक्ष उनकी “जान तक लेने लगा है।” यह बयान उन्होंने बिहार में हो रही वोटिंग के बीच दिया, जो इसे और राजनीतिक रूप से अहम बनाता है।

अखिलेश यादव ने कहा, अगर अत्याचार और उत्पीड़न से बचना है तो अपनी सरकार चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं। हमें अपना वोट बचाना है और एकजुट होकर डालना है। एकजुटता ही हमारी ढाल है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि:-

  • PDA का संदेश गाँव-गाँव तक पहुँचाएं

  • हर गली, टोले और बस्ती में एकता और जागरूकता फैलाएं

  • लोगों को अपने अधिकार और लोकतांत्रिक शक्ति का अहसास कराएं

अखिलेश यादव ने कहा कि PDA की सरकार बनने पर:-

राशन, पेंशन, जमीन के कागज सुरक्षित रहेंगे
आरक्षण और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे
नौजवानों को पूर्णकालिक भर्ती और रोजगार मिलेगा
अग्निवीर योजना समाप्त होगी
महिलाओं के लिए ‘स्त्री सम्मान–समृद्धि योजना’ शुरू होगी
खिलाड़ी, कलाकार और शिक्षकों को उचित मान-सम्मान मिलेगा
बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मुफ्त इलाज मिलेगा
किसानों को खाद–बीज की कमी नहीं होगी और उचित दाम मिलेंगे
छोटे कारोबारियों को बिना भेदभाव के अवसर और सुरक्षा मिलेगी

उन्होंने कहा कि जब जनता संगठित होती है तो सत्ता बदलती है, और समाज में अमन–चैन और बराबरी का माहौल लौटता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है "ठान लीजिए जो भी पीड़ित है, वही PDA है। PDA की एकजुटता ही भविष्य है"।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News