Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार: "गोरखपुर में चल रहा गोरखधंधा, जमीनों पर अवैध कब्जों में सरकार शामिल"

UP Politics: गोरखपुर में गोरखधंधा! अखिलेश यादव का बीजेपी पर करारा वार, "जमीन कब्जों से लेकर गोकसी तक… अखिलेश बोले- सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहा अवैध साम्राज्य"
News Desk
News Desk News Desk
17 Sep 2025
11:11 PM
1 min read
अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार: "गोरखपुर में चल रहा गोरखधंधा, जमीनों पर अवैध कब्जों में सरकार शामिल"
हाइलाइट्स
UP Politics: गोरखपुर में गोरखधंधा
अखिलेश यादव का बीजेपी पर करारा वार, "जमीन कब्जों से लेकर गोकसी तक… अखिलेश बोले- सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहा अवैध साम्राज्य"


>समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में जमीनों पर अवैध कब्जे, भूमाफिया की मिलीभगत और अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “गोरखपुर में गोरखधंधा” चल रहा है, जहां जमीनों के साथ-साथ हर तरह का अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है।


>सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या और वाराणसी जैसी धार्मिक नगरी तक जमीन घोटाले से अछूती नहीं रहीं। कुछ ही मिनटों में जमीनों की कीमत कई गुना बढ़ गई और आम लोगों की शिकायतों को दरकिनार कर दिया गया। अखिलेश ने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी के शासन में भूमाफियाओं को इतनी छूट क्यों मिल रही है?


>अखिलेश यादव ने गौ तस्करी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि “गोकसी करने वाले लोग बीजेपी के अंदर बैठे हैं”। उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर में गौ तस्करी के विरोध में एक नीट की तैयारी कर रहे युवक की जान गई, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।


>एनकाउंटर की राजनीति पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार केवल दिखावे के लिए मुठभेड़ कराती है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या एनकाउंटर से हत्या, लूट और डकैती रुक गई? जब थानों में केवल मुख्यमंत्री के सजातीय और एक ही विचारधारा वाले अफसर बैठेंगे तो कानून व्यवस्था में सुधार कैसे होगा?”


>अखिलेश यादव के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी संग्राम तेज हो गया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News