Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वन-वे भाषण देंगे या जनता के दुख-दर्द सुनेंगे? अखिलेश यादव किया सीएम योगी पर तंज

मुजफ्फरनगर दौरे से पहले मेरठ के व्यापारियों का मुद्दा उठाया, विकास कार्यों के लोकार्पण के बीच सियासी बयानबाजी तेज।
Bureau
Bureau News Desk
13 Apr 2026
12:41 PM
1 min read
वन-वे भाषण देंगे या जनता के दुख-दर्द सुनेंगे? अखिलेश यादव किया सीएम योगी पर तंज
हाइलाइट्स
मुजफ्फरनगर दौरे से पहले मेरठ के व्यापारियों का मुद्दा उठाया, विकास कार्यों के लोकार्पण के बीच सियासी बयानबाजी तेज।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने मेरठ में व्यापारियों पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से उनके दुख-दर्द सुनने की बात कही है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुजफ्फरनगर जनपद के दौरे पर हैं, जहां वे 6.72 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 25 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होल्कर के स्मारक का उद्घाटन भी शामिल है। इस अवसर पर एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आसपास के जिलों से भी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कस्ते हुए लिखा की, मुख्यमंत्री जी मुजफ्फरनगर जा रहे हैं तो मेरठ के व्यापारियों से भी मिलते आएं या उन्हें मिलने ही बुला लें। जब इतनी गाड़ियों से भीड़ बुला रहे हैं तो मेरठ के दुखी परिवारों को भी बुला लें। मेरठ से मुजफ्फरनगर दूर ही कितना है। मंच से केवल वन-वे भाषण देंगे या जनता के दुख-दर्द भी सुनेंगे। 'तुम्ही ने दर्द दिया है, तुम्ही दवा देना'.

 

मेरठ में व्यापारियों का मामला: मेरठ के शास्त्री नगर क्षेत्र में 859 अवैध निर्माण स्थलों को खाली कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारी संगठनों ने इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया है और सरकार से राहत की मांग की है। यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और प्रशासन की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों के लोकार्पण और जनसभा को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों के चलते राजनीतिक माहौल भी गर्म बना हुआ है।

 

Explore Related Topics

अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →