Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का हुआ पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश से चार कट्टर आतंकी गिरफ्तार

News Desk
News Desk News Desk
24 Jul 2025
02:07 AM
1 min read
अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का हुआ पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश से चार कट्टर आतंकी गिरफ्तार


>देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर देशवासियों को राहत की सांस दी है। गुजरात ATS ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए भारत में अपने पांव पसार रहा था।


>गिरफ्तार किए गए आतंकियों में दो गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया है। नोएडा से गिरफ्तार आतंकी की पहचान जीशान अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और पिछले एक महीने से नोएडा में किराए पर रह रहा था।


>गुजरात ATS ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर नोएडा पहुंचकर जीशान अली को दोपहर करीब 1:30 बजे हिरासत में लिया। जीशान लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और इलाके की एक दुकान के पास अकसर घंटों बैठा रहता था। पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।


>आतंकियों पर UAPA की धारा 13, 18, 38, 39 और BNS की धारा 113, 152, 196 व 68 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली निवासी मोहम्मद फैक को इस आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया गया है, जो सीधे पाकिस्तान के इंस्टाग्राम हैंडलर के संपर्क में था।


>गिरफ्तार आतंकी फरदीन के पास से ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जो भविष्य में भारत में होने वाली आतंकी साजिशों की ओर इशारा करते हैं। ATS अब फंडिंग नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों और कट्टरपंथ फैलाने वाले डिजिटल टूल्स की गहनता से जांच कर रही है।


>इस मॉड्यूल की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इंस्टाग्राम जैसे आम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और आतंकियों की भर्ती के लिए किया जा रहा था। आतंकी ग्रुप्स बनाकर युवाओं को मानसिक रूप से गुमराह किया जाता था और उन्हें आतंकी प्रशिक्षण व मिशन सौंपे जाते थे।


>ATS की कार्रवाई के दौरान आतंकियों के पास से तलवारें, आपत्तिजनक साहित्य, और अल-कायदा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सैफुल्लाह और फरदीन को कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा है, जबकि अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News