Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अमरोहा में थार पर नोट उड़ाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Amroha News: अमरोहा के हसनपुर में बारातियों ने चलती थार की छत पर नोट उड़ाए, जिससे सड़क पर भीड़ और जाम लग गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन का चालान काटा।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
01:23 PM
1 min read
अमरोहा में थार पर नोट उड़ाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई
हाइलाइट्स
Amroha News: अमरोहा के हसनपुर में बारातियों ने चलती थार की छत पर नोट उड़ाए, जिससे सड़क पर भीड़ और जाम लग गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन का चालान काटा।


>अमरोहा के हसनपुर कस्बे में शादी की बारात के दौरान चलती थार की छत पर चढ़कर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हो गया। नोटों की बारिश देखते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर दौड़ पड़े, जिससे बाजार इलाके में भारी जाम लग गया।


>जानकारी के अनुसार, यह बारात दिल्ली से हसनपुर पहुंची थी। जश्न के दौरान कुछ युवक थार की छत पर चढ़कर खुलेआम नोट उड़ा रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर मौजूद लोग गाड़ी के पीछे दौड़ते हुए नोट लूटने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने के कारण व्यस्त बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। इस दौरान मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी।


>वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित वाहन का चालान काटा और युवकों की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, वीडियो के आधार पर वाहन मालिक और युवकों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।


>https://youtube.com/shorts/_VBB5FQjGkE


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News