Saturday, 17 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: त्योहारों पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अलर्ट हुआ प्रशासन

Ambedkar Nagar News: आगामी त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है।
Bureau
Bureau News Desk
17 Oct 2026
01:11 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: त्योहारों पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अलर्ट हुआ प्रशासन
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
सड़क सुरक्षा अभियान तेज, त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
डीएम ईशा प्रिया ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
समूह सखियों और सड़क सुरक्षा सखियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की जिम्मेदारी
हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर जोर, विद्युत सखियों को मिले पहचान पत्र

Ambedkar Nagar News: आगामी त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समूह सखियों, सड़क सुरक्षा सखियों तथा पुलिस, परिवहन एवं आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का संयुक्त ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि 7 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक चले 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया था। अधिकारियों ने अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी।

आगामी पर्वों के दौरान आवागमन बढ़ने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सखी के रूप में कार्य कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहचान पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, जिला विकास अधिकारी समेत परिवहन, पुलिस, आईसीडीएस और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Road Safety Campaign 2026 Ambedkar Nagar Administration

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News