Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दर्शन के बाद बदल गया सफर का मंजर, अंबेडकरनगर में पलटा ई-रिक्शा - एक श्रद्धालु की मौत

अंबेडकरनगर के नन्दापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, सभी श्रद्धालु मखदूम बाबा दरगाह से दर्शन कर लौट रहे थे।
Bureau
Bureau News Desk
18 Jun 2026
06:20 PM
1 min read
दर्शन के बाद बदल गया सफर का मंजर, अंबेडकरनगर में पलटा ई-रिक्शा - एक श्रद्धालु की मौत
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर के नन्दापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, सभी श्रद्धालु मखदूम बाबा दरगाह से दर्शन कर लौट रहे थे।

 

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर गांव के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चौटाला गांव निवासी 60 वर्षीय जुनैद समेत सभी लोग मखदूम बाबा दरगाह में दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद वे मीरा बाबा के दर्शन के लिए ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान नन्दापुर गांव के समीप ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग नीचे दब गए।

 

यह खबर भी पढ़े - NEET परीक्षा के लिए अंबेडकरनगर में हाई अलर्ट, स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक बढ़ाई गई सुरक्षा

 

\हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को ई-रिक्शा के नीचे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया गया।

 

इस दुर्घटना में 60 वर्षीय जुनैद की मौत हो गई। वहीं लीलावती (55), कुसुम (53), रंजीत (55), अंकित (20) और शिवांश राजभर (10) घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Explore Related Topics

अंबेडकरनगर ई-रिक्शा हादसा मखदूम बाबा दरगाह श्रद्धालु मौत

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News