Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अम्बेडकरनगर में पेट्रोल पंप के पास के घर में लगी आग

अम्बेडकरनगर के भीटी-हैदरगंज मार्ग पर आधी रात हुई घटना, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
Bureau
Bureau News Desk
17 Jun 2026
11:35 AM
1 min read
अम्बेडकरनगर में पेट्रोल पंप के पास के घर में लगी आग
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर के भीटी-हैदरगंज मार्ग पर आधी रात हुई घटना, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

 

अम्बेडकरनगर के स्थानीय थाना क्षेत्र में भीटी बाजार से हैदरगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रहने वाले राम सागर शर्मा के घर में बीती रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार, राम सागर शर्मा अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान देर रात अचानक घर में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ ही समय में आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई।

 

आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। 

 

हालांकि आग बुझाए जाने तक घर में रखा गृहस्थी का लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के कारण परिवार को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

 

आग लगने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Explore Related Topics

अम्बेडकरनगर आग उत्तर प्रदेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News