Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अमीनाबाद और कैसरबाग पार्किंग प्रोजेक्ट पर नगर आयुक्त का निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

Lucknow News: लखनऊ में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अमीनाबाद और कैसरबाग पार्किंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को चेतावनी और समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए।
News Desk
News Desk News Desk
05 Dec 2025
09:46 PM
1 min read
अमीनाबाद और कैसरबाग पार्किंग प्रोजेक्ट पर नगर आयुक्त का निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने के निर्देश
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अमीनाबाद और कैसरबाग पार्किंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को चेतावनी और समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए।


>नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को अमीनाबाद घंटाघर और कैसरबाग चकबस्त पार्किंग प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराज़गी जताई।


>निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अमीनाबाद क्षेत्र में पड़े सी एंड डी वेस्ट को तुरंत हटाने और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग प्रोजेक्ट पूरा होने से बाजार क्षेत्र की पुरानी पार्किंग समस्या में राहत मिलेगी। कैसरबाग पार्किंग स्थल पर उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने, बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पार्किंग भवन की ऊंचाई से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर एएसआई से समन्वय कर आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के निर्देश दिए।


>चकबस्त भूमिगत पार्किंग की क्षमता बढ़ाने पर भी विचार जारी है, जिससे कैसरबाग क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने की संभावना बनेगी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय में काम पूरा होना आवश्यक है। नगर आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा, निर्धारित समय में हर हाल में कार्य पूरा हो।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News