Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

साइबर क्राइम पर योगी सरकार का कड़ा वार, अमरोहा से तैयार हो रहे डिजिटल प्रहरी

देशभर के 22 राज्यों के छात्र बने साइबर प्रहरी, अमरोहा पुलिस की अनूठी इंटर्नशिप से बदलेगा डिजिटल सुरक्षा का भविष्य
News Desk
News Desk News Desk
26 Jun 2025
07:56 AM
1 min read
साइबर क्राइम पर योगी सरकार का कड़ा वार, अमरोहा से तैयार हो रहे डिजिटल प्रहरी
हाइलाइट्स
देशभर के 22 राज्यों के छात्र बने साइबर प्रहरी, अमरोहा पुलिस की अनूठी इंटर्नशिप से बदलेगा डिजिटल सुरक्षा का भविष्य


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तकनीक के जरिए कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार नई पहल कर रही है। इसी क्रम में अमरोहा पुलिस ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शुरू हुई “साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप कार्यक्रम-2025” ने अमरोहा को देशभर में साइबर सुरक्षा का नया हब बना दिया है।


>इस अभिनव कार्यक्रम के जरिए अब तक 22 राज्यों के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से साइबर अपराध की रोकथाम, डिजिटल फॉरेंसिक्स, साइबर लॉ और एथिकल हैकिंग जैसे जटिल विषयों की गहन ट्रेनिंग ले रहे हैं।

सीएम योगी की मंशा को अमरोहा पुलिस दे रही जमीन पर अंजाम


>अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में आयोजित यह इंटर्नशिप 30 जून तक चलेगी। एसपी के अनुसार, “यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक डिजिटल आंदोलन है, जो युवाओं को साइबर प्रहरी के रूप में तैयार कर रहा है।”


>छात्रों को साइबर अपराध रोकने, जनजागरूकता फैलाने और डिजिटल समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अमरोहा की पहल बनी सामुदायिक पुलिसिंग का नया मॉडल


>इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया है कि जब पुलिस और समाज साथ काम करें, तो साइबर अपराध जैसी जटिल चुनौतियों से भी प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। अमरोहा पुलिस का यह मॉडल सामुदायिक पुलिसिंग का एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है, जिसे अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।

देशभर से छात्र कर रहे सहभागिता


>इस इंटर्नशिप में उत्तर प्रदेश से 248, बिहार से 48, राजस्थान से 42, दिल्ली से 30, हरियाणा से 29, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, और ओडिशा जैसे राज्यों के प्रतिभागी शामिल हैं। यह पहल अमरोहा को न केवल प्रदेश बल्कि पूरे भारत में डिजिटल सुरक्षा की राजधानी के रूप में स्थापित कर रही है।

राष्ट्रीय विशेषज्ञों से व्यावहारिक प्रशिक्षण


>कार्यक्रम में साइबर लॉ, डिजिटल फॉरेंसिक्स, OSINT, डार्क वेब एनालिसिस, मोबाइल फॉरेंसिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के साइबर विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं।


>इसके अलावा, Capture The Flag (CTF) गेम्स और रियल केस स्टडीज़ से छात्रों को व्यवहारिक अनुभव भी मिल रहा है।


>यह कार्यक्रम नि:शुल्क है और पूरी तरह ऑफलाइन संचालित किया जा रहा है, ताकि छात्र अनुशासन, संवाद कौशल और टीम भावना के साथ सीख सकें।

अमरोहा से उठी अलख, बनेगा साइबर सुरक्षित भारत


>यह इंटर्नशिप कार्यक्रम न केवल अपराध रोकने की दिशा में सार्थक पहल है, बल्कि यह भारत के डिजिटल भविष्य की नींव भी तैयार कर रहा है। सीएम योगी की सोच और अमरोहा पुलिस की प्रतिबद्धता आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को साइबर अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News