Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

उत्तर प्रदेश का ये पार्क देगा डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर के खुर्जा में देश का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना अनोखी दुनिया पार्क तैयार किया है, जो डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर देगा। यह क्रिएटिव पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय सिरेमिक उद्योग को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
News Desk
News Desk News Desk
07 Sep 2025
08:28 AM
1 min read
उत्तर प्रदेश का ये पार्क देगा डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर के खुर्जा में देश का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना अनोखी दुनिया पार्क तैयार किया है, जो डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर देगा। यह क्रिएटिव पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय सिरेमिक उद्योग को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


>उत्तर प्रदेश सरकार की नवाचार और स्वच्छता पर आधारित पहल ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर बुलंदशहर के खुर्जा में देश का पहला "अनोखी दुनिया सिरेमिक वेस्ट पार्क" तैयार किया गया है। यह पार्क न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की मिसाल है, बल्कि स्थानीय सिरेमिक उद्योग को वैश्विक मान्यता दिलाने का भी अनूठा माध्यम बन रहा है।


>करीब 2 एकड़ में फैले इस पार्क में छह प्रमुख कलाकारों और 120 कारीगरों की टीम ने मिलकर 80 टन सिरेमिक कचरे से करीब 100 अनोखी कलाकृतियां तैयार की हैं। इनमें टूटी हुई सुराही, कप, केतली और अन्य बर्तनों के टुकड़ों से सृजित 28 बड़ी कलाकृतियां मुख्य आकर्षण बनेंगी। यह कलाकृतियां पर्यटकों को रंग-बिरंगे डिजाइन और रचनात्मकता के जरिए मंत्रमुग्ध करेंगी।


>पार्क में बच्चों के लिए विशेष गेमिंग जोन, कैफे, ग्रीनरी स्पेस और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि हर उम्र के आगंतुक अपनी रुचि अनुसार आनंद ले सकें। साथ ही, पार्क में प्रवेश के लिए न्यूनतम शुल्क रखा गया है, जो इसके रखरखाव में उपयोग किया जाएगा।


>बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि यह परियोजना “वेस्ट-टू-आर्ट” का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रदेश सरकार के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह पार्क स्थानीय सिरेमिक उत्पादों की मांग भी बढ़ाएगा। इससे न केवल उद्योग को नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी खुर्जा को नई ऊँचाई मिलेगी।


>सीएम योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता से यह क्रिएटिव पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के लिए सितंबर माह के अंत तक खुल जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क की तरह पर्यटन प्रेमियों के लिए प्रमुख आकर्षण बनकर उभरेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News