Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

आयुष्मान योजना में 3,540 करोड़ का भुगतान, 9.54 करोड़ के फ्रॉड का मामला...

UP News: जून 2025 के फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने डिजिटल मॉनिटरिंग इतनी कड़ी कर दी है कि अब हर दावा AI से होकर गुजरेगा और मरीज-डॉक्टर की फोटो भी अनिवार्य होगी।
News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
12:50 PM
1 min read
आयुष्मान योजना में 3,540 करोड़ का भुगतान, 9.54 करोड़ के फ्रॉड का मामला...
हाइलाइट्स
UP News: जून 2025 के फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने डिजिटल मॉनिटरिंग इतनी कड़ी कर दी है कि अब हर दावा AI से होकर गुजरेगा और मरीज-डॉक्टर की फोटो भी अनिवार्य होगी।


>आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनवरी 2025 से अब तक 3,540 करोड़ रुपये सूचीबद्ध अस्पतालों को इलाज के भुगतान के रूप में जारी किए गए हैं। लेकिन इसी अवधि में जून 2025 में सामने आया 9.54 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी मामला योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर गया। स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज की भुगतान प्रणाली में सेंध लगाकर यह राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। जांच में 11 जिलों के 39 अस्पतालों की मिलीभगत उजागर हुई। सभी की संबद्धता रद्द कर दी गई और राशि की रिकवरी की गई।


>फ्रॉड के बाद नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और एसएसीएचआईएस ने भुगतान प्रणाली को और सुरक्षित बनाया है। अब AI आधारित सॉफ्टवेयर से हर दावे की स्कैनिंग होगी, इसके साथ ही भुगतान मंजूरी के लिए दो चरणों में वेरिफिकेशन होगा, मरीज और डॉक्टर की तस्वीर अनिवार्य होगी। दावा है इन प्रक्रियाओं से फर्जी मरीज, फर्जी इलाज और धोखाधड़ी की आशंका काफी हद तक कम हो जाएगी। वर्तमान में आयुष्मान योजना से 5,901 सरकारी व निजी अस्पताल जुड़े हैं, जिन्हें मरीजों के उपचार का भुगतान सीधे ऑनलाइन किया जाता है।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News