Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

थाने से चंद कदमों की दूरी पर हो गयी लूट, बाइक से एक लाख रुपए ले उड़ा शातिर

Barabanki News: बाराबंकी के सफदरगंज इलाके में थाने से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर एक शातिर टप्पेबाज ने बाइक से एक लाख रुपए चुराकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
News Desk
News Desk News Desk
30 Sep 2025
06:31 AM
1 min read
थाने से चंद कदमों की दूरी पर हो गयी लूट, बाइक से एक लाख रुपए ले उड़ा शातिर
हाइलाइट्स
Barabanki News: बाराबंकी के सफदरगंज इलाके में थाने से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर एक शातिर टप्पेबाज ने बाइक से एक लाख रुपए चुराकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

>बाराबंकी। सफदरगंज थाने से मात्र 50 कदम की दूरी पर केनरा बैंक के सामने एक चौंकाने वाली घटना हुई। मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार एक शातिर टप्पेबाज ने बैग में रखे एक लाख रुपए चुराकर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

>जानकारी के अनुसार, उधौली निवासी व्यापारी अंशुल गुप्ता के यहां काम करने वाले संदीप कुमार बैंक में लेनदेन के लिए गए थे। संदीप ने अपनी बाइक बैंक के सामने खड़ी की और अंदर गए। कुछ ही देर में लौटने पर पाया कि बैग में रखा एक लाख रुपए गायब थे।

>बैंक स्टाफ को सूचित करने के बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सफदरगंज पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक तेजी से बाइक की ओर बढ़ता है और मात्र 10-15 सेकंड में रुपए निकाल कर फरार हो जाता है।

>सफदरगंज के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News