Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा ने 25 मंडल प्रभारियों को सौंपा संगठन विस्तार का जिम्मा

बाराबंकी में नवनियुक्त मंडल प्रभारियों का स्वागत, घर-घर तक योजनाएं पहुंचाने पर दिया गया जोर।
Bureau
Bureau News Desk
21 May 2026
08:12 PM
1 min read
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा ने 25 मंडल प्रभारियों को सौंपा संगठन विस्तार का जिम्मा
हाइलाइट्स
बाराबंकी में नवनियुक्त मंडल प्रभारियों का स्वागत, घर-घर तक योजनाएं पहुंचाने पर दिया गया जोर।

 

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी 25 मंडलों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर रात घोषित की गई इस सूची के बाद गुरुवार को जिला कार्यालय में नवनियुक्त मंडल प्रभारियों के स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहन विचार-विमर्श के बाद मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने में मंडल प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

 

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और मजबूत करना सभी प्रभारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को धरातल तक पहुंचाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाने की निगरानी भी मंडल प्रभारियों को करनी होगी।

 

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, जंग बहादुर पटेल, नीता अवस्थी, शेखर हयारन, मनीष परिहार, नवीन राठौर, पुनीत मिश्रा, सतीश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, राकेश पटेल, राजेश द्विवेदी, अशोक शुक्ला, मनोज कुरील, आशीष वर्मा, बिंद्रा प्रसाद वर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा, चमन सिंह पटेल, गुरदीप सिंह सिद्धू, प्रदीप वर्मा, सुनील मौर्य, राम सिंह चौहान, ओम प्रकाश वर्मा और विवेक तिवारी सहित सभी मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Explore Related Topics

बाराबंकी भाजपा मंडल प्रभारी सूची भाजपा संगठन विस्तार विधानसभा चुनाव

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News