Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

102 अभ्यस्त अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, आपरेशन निगरानी के तहत पुलिस रखेगी "पैनी नजर"

News Desk
News Desk News Desk
31 May 2025
07:54 AM
1 min read
102 अभ्यस्त अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, आपरेशन निगरानी के तहत पुलिस रखेगी "पैनी नजर"


>पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 102 अभ्यस्त अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी रखी जा रही है, “आपरेशन निगरानी” के क्रम में पेशेवर अपराधी, चैन स्नैचर, एनडीपीएस, गोवध, आबकारी, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी, अन्य चोरी, नकबजनी, हत्या, धोखाधड़ी, बलात्कार, लूट करने वाले तथा क्रियाशील अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोल कर गहन निगरानी करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में अब 102 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।


>विभिन्न अपराध कारित करने वालो की खोली गई हिस्ट्रीशीट:


>अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि माह-अप्रैल 2025 से अब तक जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा एनडीपीएस के-05, गोवध के-26, चोरी/नकबजनी के-45, लूट के-14, डकैती के-02 एवं अन्य अपराध के-10, कुल 102 अभ्यस्त अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। 
                      
थानावार हिस्ट्रीशीट खोले जाने का विवरण: 


>ASP विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया जनपद के थाना कोतवाली नगर में-09, थाना देवा में-07, थाना जहांगीराबाद में-08, थाना रामनगर में-09, थाना मसौली में-07, थाना बदोसराय में-02, थाना फतेहपुर में-01, थाना मोहम्मदपुरखाला में-03, थाना बड्डूपुर में-07, थाना घुंघटेर में-01, थाना कुर्सी में-05, थाना सफदरगंज में-08, जैदपुर में-04, थाना सतरिख में-03, थाना हैदरगढ़ में-03, थाना लोनीकटरा में-02,  थाना कोठी में- 01, थाना सुबेहा में-01,थाना रामसनेहीघाट में-03, थाना टिकैतनगर में-02, थाना दरियाबाद में-02 व थाना असन्द्रा में-14, कुल-102 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।


>अपराधियों को कानून की सख्त चेतावनी:


>ASP ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा अपराधों में संलिप्त अभ्यस्त/सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध नई हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी, गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, जिला बदर एवं अपराध से अर्जित सम्पत्ति कुर्की आदि निरोधात्मक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। जनपद में कोई भी व्यक्ति कानून एवं शान्ति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध भी कठोरात्मक कार्यवाही की जायेगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News