Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद यूपी की सियासत में हलचल, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका

डर किसी का नहीं, लेकिन वोट कटने और पक्षपात को लेकर जताया खतरा -सपा सांसद ने पीएम मोदी पर पर बोला हमला।
Bureau
Bureau News Desk
05 May 2026
11:53 AM
1 min read
बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद यूपी की सियासत में हलचल, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका
हाइलाइट्स
डर किसी का नहीं, लेकिन वोट कटने और पक्षपात को लेकर जताया खतरा -सपा सांसद ने पीएम मोदी पर पर बोला हमला।

 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद देश की राजनीति में नए समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा की जीत के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर आशंका व्यक्त की है।

 

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद जहां भाजपा उत्साहित नजर आ रही है, वहीं विपक्षी दलों के बीच रणनीति को लेकर मंथन जारी है। इस बीच सपा सांसद बर्क ने कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक दल से डर नहीं है, लेकिन चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चिंता है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने बयान में कहा कि “हमें डर किसी का नहीं है, अगर डर होगा तो चुनाव का कोई मतलब नहीं रहेगा। लेकिन डर इस बात का है कि एसआईआर के नाम पर वोट काटे जाते हैं। लोगों के साथ पक्षपात होता है और उन्हें गलत मामलों में फंसाया जाता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

 

बर्क ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बड़ी आबादी को इस बात का अंदेशा रहा होगा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो सांप्रदायिक ताकतें मजबूत होंगी, जो प्रदेश और देश के लिए उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनता को इसका अनुभव होगा। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में जीत के बाद विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने महिला विरोधी, विभाजनकारी और टकराव की राजनीति को नकार दिया है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने महिला आरक्षण का विरोध किया और केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचने से रोका।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने डर, तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों की दिशा में यात्रा शुरू होगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर टिक गई है, जहां आने वाले समय में राजनीतिक बयानबाजी और रणनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

 

Explore Related Topics

बंगाल चुनाव परिणाम बीजेपी जीत जियाउर्रहमान बर्क यूपी चुनाव 2027 पीएम मोदी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News