Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मेक इन यूपी’ से ‘ग्लोबल ग्रोथ’ तक...योगी सरकार लाएगी व्यापार, तकनीक और निवेश का तूफान

अब बेंगलुरू में चमकेगा ‘ब्रांड यूपी’: योगी सरकार का मेगा रोड शो दिखाएगा उत्तर प्रदेश कारोबार का जलवा
News Desk
News Desk News Desk
17 Jul 2025
02:40 AM
1 min read
मेक इन यूपी’ से ‘ग्लोबल ग्रोथ’ तक...योगी सरकार लाएगी व्यापार, तकनीक और निवेश का तूफान
हाइलाइट्स
अब बेंगलुरू में चमकेगा ‘ब्रांड यूपी’: योगी सरकार का मेगा रोड शो दिखाएगा उत्तर प्रदेश कारोबार का जलवा


>लखनऊ - दिल्ली और हैदराबाद में जबरदस्त सफलता के बाद अब बेंगलुरू में उत्तर प्रदेश की कारोबारी ताकत और औद्योगिक विजन की झलक दिखेगी। ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025’ से पहले देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में आयोजित हो रहे रोड शो की श्रृंखला में तीसरा मेगा रोड शो 18 जुलाई को बेंगलुरू में होगा। यह आयोजन कर्नाटक स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।


>इस आयोजन के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार निवेश, नवाचार और निर्यात के नए अवसरों को "ब्रांड यूपी" के रूप में पेश करने जा रही है। राजधानी लखनऊ से निकली यह मुहिम अब दक्षिण भारत के टेक्नोलॉजी हब बेंगलुरू में व्यापारिक संभावनाओं का नया द्वार खोलेगी।


>योगी सरकार का लक्ष्य: 'मेक इन यूपी, फॉर द वर्ल्ड'


>इस रोड शो के माध्यम से यूपी सरकार का फोकस है  निर्यात विजन 2025 को देश-दुनिया में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना। राज्य सरकार के एमएसएमई, खादी, टेक्सटाइल और ग्रामोद्योग मंत्री श्री राकेश सचान खुद इस आयोजन की अगुवाई करेंगे। उनके साथ 'टीम योगी' के प्रतिनिधि भी राज्य में हो रहे बुनियादी बदलावों और निवेश-हितैषी नीतियों की जानकारी साझा करेंगे।


>कार्यक्रम में विदेशी राजनयिक, दूतावासों के अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, इन्वेस्टर्स, उद्योग संगठन, तकनीकी स्टार्टअप्स और MSMEs बड़ी संख्या में भाग लेंगे।


>बेंगलुरू में दिखेगा यूपी का औद्योगिक मॉडल


>बेंगलुरू रोड शो में यूपी की इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्सटाइल, एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्रीज़, फूड प्रोसेसिंग और ओडीओपी जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शनी भी होगी। उत्तर प्रदेश का लक्ष्य है बेंगलुरू जैसे नवाचार केंद्रों में अपनी कारोबारी छवि को मजबूती देना और निवेशकों को आकर्षित करना।


>‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में बड़ा कदम


>उत्तर प्रदेश सरकार का 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOP)' मॉडल देश और विदेश में सराहा जा रहा है। यह रोड शो लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने के लिए एक निर्णायक मंच बनेगा। बेंगलुरू के बाद यह रोड शो मुंबई (25 जुलाई) और अहमदाबाद (30 जुलाई) में आयोजित होंगे।


>इनका अंतिम उद्देश्य है 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025' को वैश्विक मंच पर ऐतिहासिक सफलता दिलाना।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News