Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

महागठबंधन में नहीं दिखे राहुल गांधी, रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज – 243 सीटें हैं, 255 पर लड़ रहे हैं!

Bihar News: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी तो दिखे, पर राहुल गांधी गायब थे... क्या तस्वीर की ये गैरमौजूदगी आने वाले गठबंधन की दिशा तय कर रही है?
News Desk
News Desk News Desk
23 Oct 2025
04:42 AM
1 min read
महागठबंधन में नहीं दिखे राहुल गांधी, रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज – 243 सीटें हैं, 255 पर लड़ रहे हैं!
हाइलाइट्स
Bihar News: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी तो दिखे, पर राहुल गांधी गायब थे
क्या तस्वीर की ये गैरमौजूदगी आने वाले गठबंधन की दिशा तय कर रही है


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ रहा है। एक ओर महागठबंधन ने तेजस्वी यादव के नाम पर मुख्यमंत्री पद की मुहर लगा दी, वहीं दूसरी ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की तस्वीर गायब रहने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। इसी मुद्दे पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा “ये कौन सा गठबंधन है, जो 243 सीटों के राज्य में 255 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है!”


>गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा घोषित किया गया, लेकिन राहुल गांधी की तस्वीर का नदारद होना चर्चा का विषय बन गया। रविशंकर प्रसाद ने इसे विपक्षी दलों की असहमति का संकेत बताते हुए कहा कि यह गठबंधन अवसरवादी है और इसमें न कोई नीति है, न दिशा उन्होंने कहा “राहुल गांधी की फोटो तक प्रेस कॉन्फ्रेंस से गायब है, तो यह गठबंधन किस भरोसे बिहार की जनता के सामने जाएगा? आपके भ्रष्टाचार को देखकर ही नीतीश कुमार ने आपसे किनारा किया था।”


>रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं करते कि किसके भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेंगे माता-पिता के, या अपने साथियों के। उन्होंने तंज कसा “लालू यादव को चारा घोटाले में 32 साल की सजा मिली है, और तेजस्वी खुद आईपीसी की धारा 420 के आरोपी हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “तेजस्वी यादव वादे करते हैं कि हर घर में नौकरी देंगे, लेकिन उनका पुराना मॉडल सब जानते हैं  नौकरी के बदले जमीन।”


>भाजपा नेता ने तेजस्वी के चुनावी वादों को ‘हवाबाजी’ बताया और कहा कि बिहार में 2 करोड़ 60 लाख परिवार हैं। अगर हर घर में एक नौकरी दी जाएगी, तो इतनी बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा कहां से आएगा? रविशंकर प्रसाद ने कहा “एनडीए का विजन स्पष्ट है विकास, रोजगार और सुशासन। जबकि आरजेडी और महागठबंधन का एजेंडा सिर्फ परिवारवाद और सत्ता की लालसा है।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News