Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

छत्तीसगढ़ में भीषण रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

Chhattisgarh Train Accident: शाम करीब चार बजे बिलासपुर में हावड़ा रूट पर एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं...
News Desk
News Desk News Desk
04 Nov 2025
04:58 AM
1 min read
छत्तीसगढ़ में भीषण रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल
हाइलाइट्स
Chhattisgarh Train Accident: शाम करीब चार बजे बिलासपुर में हावड़ा रूट पर एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं


>छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब हावड़ा रूट पर एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा शाम करीब चार बजे लालखदान स्टेशन के पास हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।


>टक्कर के बाद ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


>हादसे के बाद हावड़ा रूट पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया है और कुछ को डायवर्ट किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पटरियों को साफ करने और डिब्बों को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है


>छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा यह एक बेहद दुखद घटना है। बिलासपुर जिले के लालखदान के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई यात्री घायल हुए हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर       

चंपा जंक्शन- 808595652
रायगढ़- 975248560
पेंड्रा रोड- 8294730162

दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया हेल्पलाइन नंबर

9752485499
8602007202


>


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News