Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के नेशनल हाईवे पर खून से लथपथ मिली महिला

News Desk
News Desk News Desk
25 Jun 2025
10:41 PM
1 min read
लखनऊ के नेशनल हाईवे पर खून से लथपथ मिली महिला


>लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने एक महिला को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव के पास का है।


>स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।


>डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें हैं, जिससे किसी हमले या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। महिला अब तक होश में नहीं आई है, जिससे उसकी पहचान और घटना की वास्तविकता सामने नहीं आ सकी है।


>घटना की सूचना मिलने पर हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की छानबीन शुरू की। 


>


>खबर अपडेट हो रही है

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News