Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर BMW में अचानक लगी आग

Noida News: नोएडा सेक्टर-142 पूर्वांचल अंडरपास के पास एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर BMW कार में अचानक आग लग गई। फायर टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, घटना में कोई घायल नहीं।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
04:38 PM
1 min read
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर BMW में अचानक लगी आग
हाइलाइट्स
Noida News: नोएडा सेक्टर-142 पूर्वांचल अंडरपास के पास एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर BMW कार में अचानक आग लग गई। फायर टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, घटना में कोई घायल नहीं।


>नोएडा में एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर एक BMW कार में अचानक आग लग गई, जिससे आस-पास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-142 स्थित पूर्वांचल अंडरपास के पास हुई जब ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ रही BMW में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में कार आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें उठते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी।


>फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आग कार के अगले हिस्से से शुरू हुई, हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कार के जलने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग बहुत तेजी से भड़की, जिसके चलते वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय सड़क पर अस्थायी रूप से यातायात प्रभावित हुआ।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News