Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ब्राह्मण समुदाय की बढ़ती मौतों पर केसी पांडेय का अल्टीमेटम, प्रदेश सरकार पर निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने समाज में चिंता की लकीर खींच दी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. केसी पांडेय ने प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला करते हुए चेतावनी दी।
News Desk
News Desk News Desk
19 Sep 2025
01:16 AM
1 min read
ब्राह्मण समुदाय की बढ़ती मौतों पर केसी पांडेय का अल्टीमेटम, प्रदेश सरकार पर निशाना
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने समाज में चिंता की लकीर खींच दी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ
केसी पांडेय ने प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला करते हुए चेतावनी दी।


>अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने राज्य में बढ़ती ब्राह्मण हत्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. केसी पांडेय ने गाजीपुर में दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता की हत्या और हमीरपुर जेल में बंदी अनिल तिवारी की पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में ब्राह्मणों की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है।


>डॉ. पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो महासभा गांव-गांव चेतना रथ निकालकर ब्राह्मणों को एकजुट करने की कार्रवाई करेगी। गोमती नगर कार्यालय में महासभा, परशुराम सेना और महिला ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपील की कि वे इस पीड़ा को गंभीरता से सुनें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि ध्यान नहीं दिया गया तो वर्ष 2027 में ब्राह्मण अपना अलग राजनीतिक और सामाजिक रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News