Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स का ड्यूटी से इनकार, सेवा समाप्ति की सिफारिश

जनगणना कार्य में बाधा, प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया, अनुशासनहीनता करार
Bureau
Bureau News Desk
29 Apr 2026
11:42 AM
1 min read
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स का ड्यूटी से इनकार, सेवा समाप्ति की सिफारिश
हाइलाइट्स
जनगणना कार्य में बाधा, प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया, अनुशासनहीनता करार

राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित सेन्सस ऑफ इंडिया के तहत होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच दिल्ली से एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। यहां 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 

 

दिल्ली प्रशासन द्वारा जनगणना प्रक्रिया को सुचारु और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ गेस्ट टीचर्स की भी ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि, निर्धारित ड्यूटी के बावजूद 142 गेस्ट टीचर्स ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।

 

इस घटनाक्रम के बाद संबंधित जिला मजिस्ट्रेट ने शिक्षकों के इस रवैये को गंभीरता से लिया है। आदेश में इसे “लापरवाही” और “अनुशासनहीनता” करार देते हुए सभी संबंधित गेस्ट टीचर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की सिफारिश की गई है।

 

प्रशासनिक आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस प्रकार का व्यवहार सार्वजनिक हित के विपरीत है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि इससे अन्य विभागों और कर्मचारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे जनगणना जैसे बड़े कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

Explore Related Topics

Census 2027 दिल्ली जनगणना गेस्ट टीचर्स ड्यूटी से इनकार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →