Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

CCTV फुटेज के बावजूद नहीं मिला सुराग, चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की नई वारदात

चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश, CCTV फुटेज मिलने के बाद भी आरोपी फरार
Bureau
Bureau News Desk
08 Jun 2026
12:23 PM
1 min read
CCTV फुटेज के बावजूद नहीं मिला सुराग, चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की नई वारदात
हाइलाइट्स
चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश, CCTV फुटेज मिलने के बाद भी आरोपी फरार

 

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद दुकानदारों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है।

 

जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित अतुल सिंह की होलसेल दुकान में घुसकर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर परिसर में हुई एक अन्य चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया गया है कि तांबे के पात्रों की दुकान में हुई चोरी पूरी तरह कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इसके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बार-बार घटनाएं होने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। चंद्रिका देवी मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं के बीच भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

मामला बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

Explore Related Topics

चंद्रिका देवी मंदिर चोरी लखनऊ चोरी CCTV

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News