Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वाराणसी से बिहार के लिए 25 स्पेशल ट्रेनें, छठ यात्रियों को बड़ी राहत

UP News: छठ महापर्व के उत्साह के बीच रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, वाराणसी से बिहार लौटने वालों के लिए अब सफर होगा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक।
News Desk
News Desk News Desk
23 Oct 2025
04:22 AM
1 min read
वाराणसी से बिहार के लिए 25 स्पेशल ट्रेनें, छठ यात्रियों को बड़ी राहत
हाइलाइट्स
UP News: छठ महापर्व के उत्साह के बीच रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, वाराणसी से बिहार लौटने वालों के लिए अब सफर होगा और भी आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक।


>वाराणसी। साल का सबसे बड़ा लोकपर्व छठ नज़दीक है, और इसी के साथ लाखों लोग अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। वाराणसी से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 25 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के ज़रिए यात्रियों को अधिक सीटें, बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

वाराणसी रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। इस समय वाराणसी से होकर देश के विभिन्न शहरों से बिहार जाने वाली 25 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो।

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 125 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर कोने की निगरानी की जा रही है। स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल और मेडिकल सुविधा केंद्र भी बनाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले सभी यात्रियों और सामान की स्कैनिंग की जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए बड़े स्क्रीन पर स्टेशन की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि भीड़ बढ़ने पर स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

वाराणसी रेलवे प्रशासन के अनुसार, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता समेत देश के बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में रेलवे पूरी तैयारी में जुटा है कि कोई भी यात्री छठ पर्व पर अपने घर जाने से वंचित न रह जाए।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News