Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चिन्हट में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पुलिस की वीरता से दो लोगों का जीवन हुआ सुरक्षित

Lucknow News: लखनऊ के चिन्हट क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में आग लगी। पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाकर दीवार तोड़कर वृद्ध और युवक को रेस्क्यू किया। फायर ब्रिगेड ने चार घंटे बाद आग बुझाई।
News Desk
News Desk News Desk
03 Dec 2025
01:47 AM
1 min read

लखनऊ के चिन्हट क्षेत्र स्थित मटियारी इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बीच दूसरी मंजिल पर फंसे दो लोगों को पुलिस टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग भड़कने के बाद धुआं तेजी से ऊपर फैल गया, जिससे दूसरी मंजिल पर मौजूद एक वृद्ध और एक युवक फंस गए। बढ़ती लपटों और घने धुएं के बीच मटियारी चौकी इंचार्ज दीपक पांडेय, एसआई अभिषेक तिवारी और कांस्टेबल विनय शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने हथौड़े की मदद से दीवार तोड़कर फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर मौजूद एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News