Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बोला किसान छोड़ दूंगा सरकारी जमीन से कब्ज़ा - पर दूसरों से करवाई जाए मुक्त

दूसरे गाटा संख्या पर करवाई जा रही रजिस्ट्री और तालाब, बंजर और सरकारी भूमि पर करवाया जा रहा कब्ज़ा, कई कॉलोनियां बसा दी गयी और कई जगह निर्माण जारी।
Bureau
Bureau News Desk
07 May 2026
07:45 PM
1 min read
बोला किसान छोड़ दूंगा सरकारी जमीन से कब्ज़ा - पर दूसरों से करवाई जाए मुक्त
हाइलाइट्स
दूसरे गाटा संख्या पर करवाई जा रही रजिस्ट्री और तालाब, बंजर और सरकारी भूमि पर करवाया जा रहा कब्ज़ा, कई कॉलोनियां बसा दी गयी और कई जगह निर्माण जारी।

सरकारी जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाने का खेल सिर्फ चिनहट क्षेत्र के हरदासीखेड़ा तक ही सिमित नहीं है बल्कि क्षेत्र के दर्जनों मोहल्ले और गांव में करोड़ो की जमीन पर रैकेट चलाने वाले धंधेबाजों ने कई जगह या तो मकान का निर्माण करवा खड़ा कर दिया है या फिर निर्माण चल रहा है। 

 

सदर तहसील चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में भी छोटे से लेकर बड़े पहुँच वाले लोगों ने  तालाब, बंजर जैसी सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा जमा रखा है यहाँ पर भी रजिस्ट्री किसी और गाटा संख्या की और कब्ज़ा सरकारी जमीन पर देकर मकान खड़े करवाए जा रहे है इस खेल मे नगर निगम तहसील और प्रशाशन या तो भू-माफियाओं की पकड़ के आगे बेबस है या फिर वे भी इस खेल में शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें:- लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कॉलोनियां, भू माफियाओं का खेल जारी

 

इसी बीच इस मामले में एक नया और रोचक मोड़ भी सामने आया है। जहाँ सरकारी जमीन पर कब्जा किए बैठे एक किसान ने ही अब अन्य कब्जाधारकों और भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान के अनुसार वह अपनी जमीन जाते हुए देख लगातार अधिकारियों को शिकायतें दे रहा है और अन्य बड़े खिलाडियों द्वारा की गयी अवैध कब्जों की जानकारी उजागर कर रहा है।

 

किसान अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर यह बताने का प्रयास कर रहा है कि किस व्यक्ति ने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा किया और उसे बेच दिया। किसान का कहना है कि वह अपनी सरकारी जमीन पर से कब्जा छोड़ देगा, लेकिन दूसरे कब्जाधारकों और पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर सामने लाया जाए।

Explore Related Topics

लखनऊ चिनहट अवैध कॉलोनी सरकारी जमीन कब्जा भू-माफिया

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News