Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात

जनभवन में हुई मुलाकात, प्रदेश की वर्तमान स्थिति और सरकारी गतिविधियों पर हुई चर्चा।
Bureau
Bureau News Desk
09 May 2026
10:01 PM
1 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात
हाइलाइट्स
जनभवन में हुई मुलाकात, प्रदेश की वर्तमान स्थिति और सरकारी गतिविधियों पर हुई चर्चा।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की। दोनों के बीच प्रदेश की वर्तमान स्थिति और सरकार के विभिन्न क्रियाकलापों को लेकर चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल रहे। सुबह वह पश्चिम बंगाल में आयोजित सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। वहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौटे और पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। इसके बाद शाम को उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

 

जनभवन में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में चल रही विभिन्न सरकारी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों और विकास कार्यों को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी मौजूदा परिदृश्य को लेकर मुख्यमंत्री से संवाद किया।

Explore Related Topics

योगी आदित्यनाथ आनंदीबेन पटेल

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News