Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी ने 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। कृषि यंत्रीकरण और कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को भी सहायता दी गई।
News Desk
News Desk News Desk
21 Feb 2026
06:42 PM
1 min read
सीएम योगी ने 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की
हाइलाइट्स
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2
51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। कृषि यंत्रीकरण और कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को भी सहायता दी गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी परिवारों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ चयनित लाभार्थियों को मंच से चेक प्रदान किए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत हरदोई के गोकर्ण को 2.11 लाख रुपये, हमीरपुर के मोहन लाल को 1.72 लाख रुपये, एटा की विनीता देवी को 1.17 लाख रुपये, जालौन के शिवम राजावत को 1.03 लाख रुपये तथा कन्नौज की सुशीला सिंह को 88 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गई।

कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के तहत एग्रीग्रेटर योजना में रायबरेली के कुलदीप मौर्य को 32 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) के अंतर्गत लखनऊ के दीपचंद्र को 22.33 लाख रुपये और मटरू प्रसाद को 4 लाख रुपये प्रदान किए गए। फॉर्म मशीनरी बैंक (एफएमबी) के लिए रायबरेली के कृपाशंकर शुक्ल और सीतापुर के अखिलेश तिवारी को 8-8 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत रायबरेली की प्रीति, सीतापुर की रागिनी वर्मा, उन्नाव की शगुना तथा लखनऊ की इंदरानी और ऊषा को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

 

इसके अलावा, युवा आपदा मित्रों को भी 5-5 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। इनमें लखनऊ के कौशलेंद्र कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी की महक श्रीवास्तव, हज्र फातिमा, सुखमन कौर और शोभित कुमार चौहान शामिल हैं।

Explore Related Topics

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना PMFBY UP 285 करोड़ क्षतिपूर्ति कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कृषि यंत्रीकरण अनुदान यूपी किसान समाचार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →