Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सिंगापुर में सीएम योगी का बयान: न कर्फ्यू, न दंगा, अब यूपी में सब चंगा

सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा—न कर्फ्यू, न दंगा, अब यूपी में सब चंगा। निवेश, कानून-व्यवस्था और तीन गुना अर्थव्यवस्था का दावा।
News Desk
News Desk News Desk
23 Feb 2026
08:32 PM
1 min read
सिंगापुर में सीएम योगी का बयान: न कर्फ्यू, न दंगा, अब यूपी में सब चंगा
हाइलाइट्स
सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा—न कर्फ्यू, न दंगा, अब यूपी में सब चंगा। निवेश, कानून-व्यवस्था और तीन गुना अर्थव्यवस्था का दावा।

सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बदली छवि और विकास मॉडल को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी दंगों और कर्फ्यू के लिए जाना जाता था, वह आज विकास, निवेश और कानून-व्यवस्था के भरोसेमंद केंद्र के रूप में उभरा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न दंगा, अब उत्तर प्रदेश में सब चंगा है।” उन्होंने बीते नौ वर्षों में कानून-व्यवस्था में सुधार, औद्योगिक विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रमुख उपलब्धि बताया। उनके अनुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था इस अवधि में तीन गुना हुई है और प्रति व्यक्ति आय में भी लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 34 से अधिक सेक्टोरल नीतियां लागू हैं और 75,000 एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के बड़े हिस्से का उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विरासत और विकास के संतुलित मॉडल का उल्लेख करते हुए अयोध्या, काशी और मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों को भी रेखांकित किया।

 

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को निवेश, पर्यटन और औद्योगिक साझेदारी के लिए उत्तर प्रदेश आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने भारतीय समुदाय से जुड़ाव और सहभागिता को प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग का आह्वान किया।

Explore Related Topics

सीएम योगी सिंगापुर दौरा न कर्फ्यू न दंगा यूपी विकास मॉडल उत्तर प्रदेश निवेश भारतीय समुदाय संवाद यूपी अर्थव्यवस्था Yogi Adityanath speech

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News