Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में आएंगे 6,650 करोड़, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन। ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और डेटा सेंटर परियोजनाओं में निवेश से 20 हजार से अधिक रोजगार का अनुमान।
News Desk
News Desk News Desk
23 Feb 2026
03:35 PM
1 min read
यूपी में आएंगे 6,650 करोड़, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
हाइलाइट्स
सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन। ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और डेटा सेंटर परियोजनाओं में निवेश से 20 हजार से अधिक रोजगार का अनुमान।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को 6,650 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ तीन अलग-अलग क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहला एमओयू यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए है। इसमें 3,500 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 12,000 रोजगार सृजन का अनुमान है। परियोजना को वर्ष 2027 में शुरू करने की योजना है।

दूसरा एमओयू कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने से संबंधित है। इस परियोजना में 650 करोड़ रुपये के निवेश और करीब 7,500 रोजगार सृजित होने का अनुमान है। इसे भी 2027 में प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।

तीसरा समझौता नोएडा/ग्रेटर नोएडा में 10 एकड़ क्षेत्र में 40 मेगावाट क्षमता वाले हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क की स्थापना के लिए किया गया। इसमें 2,500 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 1,500 रोजगार सृजन का अनुमान है। परियोजना को वर्ष 2028 में शुरू करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को राज्य की नीतिगत स्थिरता और औद्योगिक ढांचे की जानकारी देते हुए हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। तीनों एमओयू के क्रियान्वयन की समय-सीमा क्रमशः 2027 और 2028 निर्धारित की गई है।

Explore Related Topics

सीएम योगी सिंगापुर दौरा UP investment news 6650 करोड़ एमओयू यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स पार्क यूपी नोएडा डेटा सेंटर उत्तर प्रदेश निवेश समाचार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News