Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब? सिंगापुर में सीएम योगी की बड़ी बैठक से बढ़ी उम्मीदें

सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक चेयरमैन और विदेशी निवेशकों से अहम बैठक की। अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और कौशल विकास में निवेश संभावनाओं पर चर्चा से यूपी के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनने की उम्मीदें बढ़ीं।
News Desk
News Desk News Desk
23 Feb 2026
03:15 PM
1 min read
यूपी बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब? सिंगापुर में सीएम योगी की बड़ी बैठक से बढ़ी उम्मीदें
हाइलाइट्स
सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक चेयरमैन और विदेशी निवेशकों से अहम बैठक की। अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और कौशल विकास में निवेश संभावनाओं पर चर्चा से यूपी के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनने की उम्मीदें बढ़ीं।

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के पहले दिन विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य में निवेश, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के चेयरमैन टियो ची हीन और उनकी टीम से मुलाकात की। बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने टेमासेक को अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मणिपाल हॉस्पिटल्स द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश तथा असेंडास द्वारा लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी साझा की गई।

 

दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पहल की जानकारी निवेशकों को दी। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।”

Explore Related Topics

सीएम योगी सिंगापुर दौरा Temasek investment UP UP foreign investment news उत्तर प्रदेश निवेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News