Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली में मशहूर पान मसाला कंपनी मालिक की बहू की आत्महत्या का मामला

Delhi News: दिल्ली में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला मालिक के परिवार में आत्महत्या की घटना। दीप्ति चौरसिया ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं। पुलिस जांच जारी।
News Desk
News Desk News Desk
26 Nov 2025
01:54 PM
1 min read
दिल्ली में  मशहूर पान मसाला कंपनी मालिक की बहू की आत्महत्या का मामला
हाइलाइट्स
Delhi News: दिल्ली में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला मालिक के परिवार में आत्महत्या की घटना। दीप्ति चौरसिया ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं। पुलिस जांच जारी।


>राजधानी दिल्ली में मशहूर पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री से जुड़े उद्योगपति परिवार में मंगलवार 25 नवंबर को एक दुखद घटना सामने आई। परिवार के सदस्य दीप्ति चौरसिया ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन प्यार और भरोसे का उल्लेख किया गया है।


>पुलिस के मुताबिक, दीप्ति चौरसिया ने कथित रूप से चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच की। घर से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं हो, तो उसमें रहने की वजह समझ नहीं आती। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है।


>जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा है। उद्योगपति कमल किशोर दिल्ली में पान मसाला कारोबार से जुड़े प्रमुख नाम माने जाते हैं।


>आज बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल दीप्ति का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम को समझा जा सके। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, सुसाइड नोट मिला है जिसमें किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News