Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मुझे माफ करना, मैंने आपका दिल तोड़ा - राजेंद्र प्लेस मेट्रो पर 10वीं के छात्र की छलांग लगा कर दी जान

Delhi News: दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कक्षा 10 के एक छात्र ने ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने सुसाइड नोट में शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया है, जिसके बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
News Desk
News Desk News Desk
20 Nov 2025
06:20 PM
1 min read
मुझे माफ करना, मैंने आपका दिल तोड़ा - राजेंद्र प्लेस मेट्रो पर 10वीं के छात्र की छलांग लगा कर दी जान
हाइलाइट्स
Delhi News: दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कक्षा 10 के एक छात्र ने ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने सुसाइड नोट में शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया है, जिसके बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

>राजधानी के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। कक्षा 10 के एक छात्र ने कथित रूप से अपने शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। महज 16 वर्ष के इस छात्र का अंतिम पत्र जिसमे लिखा था मुझे माफ करना, मैंने आपका दिल तोड़ा है।

>परिजनों के अनुसार, छात्र लंबे समय से स्कूल स्टाफ द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। छात्र के सुसाइड नोट में लिखे शब्द बताते हैं कि वह भीतर से कितना टूट चुका था। परिवार का आरोप है कि शिक्षकों के कठोर व्यवहार और अनावश्यक दबाव ने बच्चे को इस भयावह कदम तक पहुंचा दिया।

>दु:ख से गुस्से में बदले परिजनों ने स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे स्कूल प्रशासन और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह घटना कोई पहला मामला नहीं है स्कूलों में बच्चों के साथ बदसलूकी और अनुशासन के नाम पर मानसिक दबाव की घटनाएँ लगातार सामने आती रहती हैं।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News