Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रोहिणी के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में मिलीं खामियां, सीएम रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता, टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के निर्देश।
Bureau
Bureau News Desk
29 May 2026
06:34 PM
1 min read
रोहिणी के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में मिलीं खामियां, सीएम रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण
हाइलाइट्स
स्वच्छता, टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के निर्देश।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को रोहिणी स्थित अंबेडकर भवन में संचालित राजस्व विभाग के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय VI-ए मॉडल टाउन, पीतमपुरा और VI-सी रोहिणी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नागरिक सुविधाओं और कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को स्वच्छता, टॉयलेट रखरखाव, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा समेत कई बुनियादी व्यवस्थाओं में कमियां मिलीं। इन अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सुविधा के केंद्र होते हैं और यहां आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी सेवाओं के संचालन में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही संबंधित विभागों को व्यवस्था में ठोस और स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

 

राजस्व विभाग के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग संपत्ति पंजीकरण और अन्य दस्तावेजी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

Explore Related Topics

रेखा गुप्ता दिल्ली ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय रोहिणी राजस्व विभाग औचक निरीक्षण दिल्ली सरकार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News