Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया

पुलिस रिमांड के दौरान डॉक्टर मनीष गुप्ता ने मीना हलदर की हत्या की कथित वजह बताई, पुलिस को खुखरी का कवर और अन्य सामान भी मिला।
Bureau
Bureau News Desk
21 Jun 2026
06:55 AM
1 min read
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
हाइलाइट्स
पुलिस रिमांड के दौरान डॉक्टर मनीष गुप्ता ने मीना हलदर की हत्या की कथित वजह बताई, पुलिस को खुखरी का कवर और अन्य सामान भी मिला।

 

दक्षिणी दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में घरेलू सहायिका मीना हलदर की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता ने पूछताछ में कथित तौर पर हत्या के पीछे की वजह बताई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले बैट से हमला किया और उसके बाद खुखरी से कई वार किए थे।

 

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को खुखरी रखने का शौक था और वह अक्सर इसे अपने साथ रखता था। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन उसने पहले घरेलू सहायिका मीना हलदर के सिर पर बैट से हमला किया और उसके बाद खुखरी से कई वार किए। पुलिस के मुताबिक, गले पर भी वार किया गया था।

 

यह खबर भी पढ़े - दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के घर से तीन से चार खुखरी बरामद हुई हैं। इसके अलावा, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार से जुड़े कवर को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुछ किताबें और अन्य व्यक्तिगत सामान भी जब्त किए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि घरेलू सहायिका मीना हलदर उसकी पत्नी की बात अधिक मानती थी। इसी कारण वह लंबे समय से उसे नौकरी से हटाना चाहता था। हालांकि, जब भी वह इस बारे में अपनी पत्नी से कहता था, तो उसकी पत्नी इस बात से इनकार कर देती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसी कारण वह मीना हलदर से नाराज रहने लगा और बाद में उसने उसकी हत्या की योजना बना ली।

 

कुछ सामान की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान उससे पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर कई चीजें बरामद की गईं। रविवार को दो दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि वह पहले अपनी पत्नी की हत्या करने के बारे में सोच रहा था। बाद में उसके मन में बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने का विचार भी आया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये बातें आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं हैं और मामले की जांच अभी जारी है।

 

Explore Related Topics

दिल्ली नौकरानी हत्या मीना हलदर डॉक्टर मनीष गुप्ता माउंट कैलाश हत्या मामला घरेलू सहायिका हत्या दिल्ली क्राइम न्यूज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News