Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

J&K पुलिस का बड़ा एक्शन, लाल किला ब्लास्ट के आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल की बहन असमत हुई गिरफ्तार

Delhi Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला धमाके की जांच में एक और चौंकाने वाला मोड़ अब आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर की बहन भी हिरासत में। क्या यह नेटवर्क सीमाओं से परे चल रहा था?
News Desk
News Desk News Desk
12 Nov 2025
06:08 PM
1 min read
J&K पुलिस का बड़ा एक्शन, लाल किला ब्लास्ट के आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल की बहन असमत हुई गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Delhi Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला धमाके की जांच में एक और चौंकाने वाला मोड़ अब आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर की बहन भी हिरासत में। क्या यह नेटवर्क सीमाओं से परे चल रहा था


>लाल किला ब्लास्ट केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश से जुड़े आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील गनी की बहन डॉ. असमत शकील (30) को हिरासत में लिया है। असमत ने जनवरी 2025 में बांग्लादेश से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी, जिसके बाद अब उसकी गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है।


>असमत और मुजम्मिल के पिता शकील अहमद गनई पुलवामा के रहने वाले हैं। मुजम्मिल को पहले ही जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद  से जुड़े आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार किया जा चुका है।


>सूत्रों के मुताबिक़ जांच में सामने आया है की मुजम्मिल के मोबाइल और लोकेशन डेटा से पता चला है कि उसने जनवरी में कई बार लाल किला इलाके की रेकी की थी। आशंका है कि वह 26 जनवरी पर हमला करने की कोशिश में था, लेकिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के कारण योजना विफल रही।  


>दिल्ली ब्लास्ट से कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। इस ऑपरेशन में 3 डॉक्टरों सहित 8 आतंकी गिरफ्तार किया गया और 2,500 किलो केमिकल विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट, सल्फर) बरामद किया गया ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी में चलाया गया उधर चलती कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे।


>मुजम्मिल और उसके साथी डॉ. उमर नबी, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था, सूत्रों के मुताबिक़ मन जा रहा है की इन्होने भीड़भाड़ वाली जगहों की पहचान की और सुरक्षा तैनाती का अध्ययन किया फिर कई बार लाल किला परिसर की फिजिकल रेकी की थी। सीसीटीवी फुटेज और टावर लोकेशन डेटा ने उनकी गतिविधियों की पुष्टि की। ब्लास्ट वाली कार उमर नबी चला रहा था।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News