Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

डिप्टी सीएम ने अस्पताल की गंदगी देख लिया सख्त एक्शन

Barabanki News: गंदगी पर सख्त हुए डिप्टी सीएम: बाराबंकी जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, सफाई कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश
News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
05:36 AM
1 min read
डिप्टी सीएम ने अस्पताल की गंदगी देख लिया सख्त एक्शन
हाइलाइट्स
Barabanki News: गंदगी पर सख्त हुए डिप्टी सीएम: बाराबंकी जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, सफाई कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश


>उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को अचानक जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचे और औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल और ट्रॉमा ब्लड सेंटर के बाथरूम में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।


>डिप्टी सीएम ने मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एक मरीज ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात फार्मासिस्ट पर पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बृजेश पाठक ने सीएमओ को तत्काल जांच के आदेश दिए।


>उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई बेहतर करने और सीएमओ कार्यालय की वायरिंग को व्यवस्थित कर अंदर करने के निर्देश भी दिए। डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य मरीजों को बेहतर इलाज और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है, इसके लिए लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News