Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दुकानदार ने मांगे 40 रुपये, सामने वाले ने खुद को IPS बताया; फिर पुलिस पहुंच गई

दुकानदार की शिकायत के बाद खुद को नोएडा का IPS बताने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Bureau
Bureau News Desk
16 Jun 2026
12:03 PM
1 min read
दुकानदार ने मांगे 40 रुपये, सामने वाले ने खुद को IPS बताया; फिर पुलिस पहुंच गई
हाइलाइट्स
दुकानदार की शिकायत के बाद खुद को नोएडा का IPS बताने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया।

 

राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में एक व्यक्ति को खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ना भारी पड़ गया। 40 रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, गोल मार्केट में एक व्यक्ति ने दुकान से सामान लिया था। आरोप है कि करीब 40 रुपये का भुगतान करने को लेकर उसने आनाकानी शुरू कर दी। जब दुकानदार ने अपने पैसे मांगे तो संबंधित व्यक्ति ने खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताते हुए रौब दिखाने की कोशिश की।

 

दुकानदार को व्यक्ति की बातों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी संबंधित व्यक्ति भुगतान को लेकर टालमटोल करता रहा। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई और पूछताछ शुरू की।

 

यह पूरा मामला महानगर थाना क्षेत्र के गोल मार्केट का बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा खुद को आईपीएस अधिकारी बताने के दावे की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में कौन है और उसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताने का दावा किन परिस्थितियों में किया।

 

 सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Explore Related Topics

लखनऊ फर्जी आईपीएस Fake IPS Lucknow गोल मार्केट लखनऊ महानगर थाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News