Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

तकनीक संग परंपरा का कमाल! गंगा मिशन बना प्रदर्शनी का स्टार

UP NEWS: तकनीक और परंपरा का ऐसा संगम देखने को मिला कि हर आगंतुक गंगा के दिव्य अनुभव में डूब गया और स्टॉल ने Best Stall Award अपने नाम कर लिया।
News Desk
News Desk News Desk
28 Sep 2025
08:51 AM
1 min read
तकनीक संग परंपरा का कमाल! गंगा मिशन बना प्रदर्शनी का स्टार
हाइलाइट्स
UP NEWS: तकनीक और परंपरा का ऐसा संगम देखने को मिला कि हर आगंतुक गंगा के दिव्य अनुभव में डूब गया और स्टॉल ने Best Stall Award अपने नाम कर लिया।


>उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। तमाम प्रदर्शनों के बीच जो स्टॉल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह था राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश का स्टॉल। यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव था जिसने हर आगंतुक को गंगा से भावनात्मक जुड़ाव का नया अहसास कराया।


>इस अनूठी प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया और नतीजा यह हुआ कि UPITS 2025 का Best Stall Award राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश को प्रदान किया गया।

स्टॉल पर लगे जागरूकता पैनल्स में महाकुंभ का भव्य वैभव और छोटी नदियों के पुनरोद्धार की झलक देखने को मिली।

  • एनामॉर्फिक डिस्प्ले ने मिशन की उपलब्धियों को चौंकाने वाले अंदाज़ में पेश किया।
  • रियल टाइम रिवर राइड वीडियो ने आगंतुकों को यह अनुभव दिया मानो वे खुद गंगा की धारा में नाव चला रहे हों।
  • वर्चुअल रियलिटी (VR) से गंगा आरती और घाटों के दर्शन ने लोगों को सीधे आध्यात्मिक वातावरण में पहुँचा दिया।
  • वहीं गंगा क्विज़ और गेम ज़ोन ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको जोड़े रखा, जहां विजेताओं को आकर्षक कैप्स और टी-शर्ट्स भेंट की गईं।


>इस अवसर पर परियोजना निदेशक प्रभास कुमार ने कहा, “यह स्टॉल हमारे मिशन की आत्मा को दर्शाता है। महाकुंभ से लेकर छोटी नदियों के पुनरोद्धार तक, हमारा उद्देश्य यही है कि लोग न केवल देखें बल्कि महसूस करें कि गंगा संरक्षण में कितनी प्रगति हो रही है।”


>यूनिट हेड (कम्युनिकेशन एंड आउटरीच) सोनलिका सिंह ने जोड़ा, "हमने इसे केवल दृश्यात्मक नहीं, बल्कि भावनात्मक और शैक्षिक अनुभव बनाने का प्रयास किया। VR, एनामॉर्फिक डिस्प्ले और रियल टाइम विज़ुअल्स इसी सोच का हिस्सा थे।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News