Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली पुलिस का मिली बड़ी कामयाबी, फरार गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को किया थाईलैंड से गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने थाईलैंड से फरार गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या, रंगदारी और फर्जी पासपोर्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
News Desk
News Desk News Desk
30 Nov 2025
11:47 AM
1 min read
दिल्ली पुलिस का मिली बड़ी कामयाबी, फरार गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को किया थाईलैंड से गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने थाईलैंड से फरार गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या, रंगदारी और फर्जी पासपोर्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

>दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने थाईलैंड में छिपे फरार गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को एक संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर भारत वापस लाया।

>दिल्ली पुलिस के अनुसार हरसिमरन जनवरी 2025 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से भाग गया था और विदेश में बैठकर गैंग संचालित करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित 23 मामले दर्ज हैं। जांच में पाया गया कि वह राजेश सिंह नाम से पासपोर्ट बनवाकर लखनऊ से बैंकॉक गया था। विदेश में रहने के दौरान वह गवाहों को धमकाता रहा और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में भी मामला दर्ज हुआ। लगातार प्रयासों के बाद विदेश मंत्रालय ने उसका पासपोर्ट रद्द किया, जिसके बाद बैंकॉक पुलिस ने उसे पकड़ा और 26 नवंबर को भारत भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News