Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली लपटें

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, NDRF टीम राहत-बचाव में जुटी
Bureau
Bureau News Desk
29 Apr 2026
11:21 AM
1 min read
गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली लपटें
हाइलाइट्स
सीएम योगी ने लिया संज्ञान, NDRF टीम राहत-बचाव में जुटी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग एक फ्लैट में शुरू हुई और तेजी से फैलते हुए नौवीं मंजिल से तेरहवीं मंजिल तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तीव्र थी कि इसकी लपटें दूर से, यहां तक कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी दिखाई दे रही थीं। आग लगने के बाद सोसाइटी के निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं। राहत दल इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। अभी तक किसी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Explore Related Topics

गाजियाबाद आग गौर ग्रीन एवेन्यू इंदिरापुरम

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News